झगड़े में सिलबट्टे से पत्नी का मुंह कूंचकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन पत्नी से हो रहे विवाद तथा न्यायालय में चल रहे मुकदमे से नाराज होकर पति ने सिलबट्टे से मुंह व सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी के पिता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मथुरा बाजार निवासी इस्लाम के बेटे कैफुलवरा उर्फ बड़कऊ की शादी चार साल पहले बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के खगईजोत निवासी शकीना (22) के साथ हुई थी। परिवारीजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे।
यही नहीं बड़कऊ अपनी पत्नी को लेकर अपने ही घर के सामने चाचा के मकान में किराए पर रहता था। इसी पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी का न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था। शुक्रवार को इसी मुकदमे की पेशी थी।
...और अचानक बोल दिया हमला
शाम करीब चार बजे शकीना घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी बीच बड़कऊ व शकीना के बीच मुकदमे को लेकर कहासुनी होने लगी। बड़कऊ ने नाराज होकर अचानक सिल के बट्टे से शकीना पर हमला कर दिया।
बड़कऊ उस पर तब तक प्रहार करता रहा जब तक शकीना की मौत नहीं हो गई। हमले में शकीना का सिर व चेहरा बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया है। घटना के बाद बड़कऊ ने बाजार में ही मौजूद अपने पिता को जाकर मामले की जानकारी दी। पिता व अन्य लोगों ने बड़कऊ को पुलिस के हवाले कर दिया है।
सरेशाम हुई इस वीभत्स घटना को लेकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे ललिया थानाध्यक्ष रूदल यादव ने बताया कि आरोपी बड़कऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।