{"_id":"611110458ebc3e73857f66d5","slug":"man-murdered-his-beloved-burried-her-body-in-a-field-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर दफना दिया था युवती का शव, प्रेमी सहित दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर दफना दिया था युवती का शव, प्रेमी सहित दो युवक गिरफ्तार
Mon, 09 Aug 2021 04:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Aug 2021 04:53 PM IST
सार
अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 महीने पहले गायब हुई युवती की हत्या कर शव खेत में दफना दिया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के पटरंगा थाने के बकौली गांव में 10 महीने पहले गायब हुई युवती के मामले में खुलासा हो गया है। युवती के शादीशुदा प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव खेत में दफना दिया था। मामले में प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा एसएसपी शैलेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि युवती प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी तो उसे रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया।
उसे ट्यूबवेल पर बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने दोस्तों के सहयोग से गड्डा खोदकर दफन कर दिया।
खुदाई में पुलिस को लड़की का कंकाल बरामद हुआ है। घरवालों ने कपड़े देखकर उसकी पहचान की है। लड़की 16 अक्टूबर 2020 को लापता हो गई थी।