फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man dead body found on railway track

सिर से अलग पड़ा था शव, हत्या या हादसा!

Wed, 11 Mar 2015 03:19 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
Man dead body found on railway track

कृष्णानगर में सोमवार को सड़क हादसे में घायल पत्नी व बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद संदिग्ध हालात में लापता युवक का शव मंगलवार सुबह बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिवारीजनों ने हत्या कर शव फेंकने का शक जताया है।

विज्ञापन


गांव गोसाईपुरवा में रेलवे ट्रैक पर शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। युवक का सिर धड़ से अलग था। जेब से मिले मोबाइल से कॉल रिकॉर्ड डिलीट किया जा चुका था। एक मैसेज देखकर कर कन्हैया को फोन किया गया।
विज्ञापन


पीजीआई थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी कन्हैया पिता नन्हा के साथ दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। शव की शिनाख्त ठाकुरगंज के बालागंज निवासी अपने बहनोई अमरदीप (37) के रूप में की। बताया कि अमरदीप रविवार को पत्नी कविता, बेटी पलक (9) व बेटे यश (4) के साथ ससुराल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान फोन आने के बाद लापता हुआ

Man dead body found on railway track

सोमवार दोपहर पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर बाइक से लौटते समय कृष्णानगर के बाराबिरवां चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें कविता व पलक घायल हो गई थी।

अमरदीप ने दोनों को ट्रॉमा पहुंचाया और परिवारीजनों को फोन करने के बाद लापता हो गया था। पत्नी का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर एक कॉल आई थी, जिसके बाद अमरदीप परेशान सा हो गया और पानी पीने के बात कहकर चला गया।

जानकारी के अनुसार अमर दीप की पहली पत्नी पुष्पा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं, ससुर नन्हा ने बताया कि अमर दीप की जेब से बादशाहनगर से बाराबंकी तक का ट्रेन का टिकट मिला है, जो सोमवार शाम 7:27 बजे खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed