{"_id":"41ef92c50d0ece92bc37f1892e4a178f","slug":"man-commits-suicide-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 महीने से नहीं मिली सेलेरी तो खा लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 महीने से नहीं मिली सेलेरी तो खा लिया जहर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
आशियाना क्षेत्र में शुक्रवार को राजश्री टॉवर प्लाजा में रहने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
दवा कंपनी में एमआर युवक तीन माह से तनख्वाह न मिलने से परेशान था। बड़े भाई ने कंपनी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
कानपुर के नेहरू नगर निवासी सरकारी कर्मी शिव विलास का छोटा बेटा मयंक तिवारी (24) दवा कंपनी में एमआर था। मयंक आशियाना के राजश्री टॉवर प्लाजा में किराए पर रहता था।
बड़े भाई अंकित के मुताबिक तीन महीने से तनख्वाह न मिलने से मयंक परेशान था।
शुक्रवार को इसे लेकर सीनियर से कहासुनी के बाद घर आकर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया।
रिश्तेदार ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है।