फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man burnt alive near police station

थाने के पास ठेके पर सेल्समैन को जिंदा जलाया

Sat, 04 Mar 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
man burnt alive near police station
डेमो - फोटो : demo pic

पारा थाना से चंद कदम दूर स्थित देशी शराब ठेके के सेल्समैन राजाराम गुप्ता (55) की बृहस्पतिवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले राजाराम को बुरी तरह से पीटा जब वह बेहोश होकर गिर पड़ा तो बदमाशों ने मरा समझकर हत्या को हादसे का रूप देने के लिए ठेके में आग लगा दी।

विज्ञापन


लपटें देखकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। आग बुझाने के बाद बुरी तरह से झुलसा राजाराम का शव निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजाराम के सिर पर चार जगहों पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


उसका गला भी रेता गया था। देर रात तक पुलिस को इस मामले की तहरीर नहीं मिली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हंसखेड़ा मोड़ पर कैंट निवासी दीपक जायसवाल एक गुमटी में देशी शराब का ठेका चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके की देखरेख फर्रुखाबाद की बैजनाथ स्ट्रीट मऊ दरवाजा निवासी सेल्समैन राजाराज गुप्ता करता था। बृहस्पतिवार रात गुमटी से लपटें उठते देख राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

गुमटी में रखे देशी शराब के पाउच से आग और भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटों ने पूरी गुमटी को चपेट में ले लिया। भीतर सेल्समैन के मौजूद होने की जानकारी से आसपास भीड़ एकत्र हो गई।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

man burnt alive near police station
डेमो
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद राजाराम का बुरी तरह से जला हुआ शव निकाला। सूचना पर दीपक जायसवाल भी पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि राजाराम करीब दो साल से उनके पास काम करता था।

वह रात को गुमटी में ही सोता था। राजाराम की मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती पड़ताल में पुलिस इसे साधारण अग्निकांड बताती रही जबकि परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजाराम की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस के होश उड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक सेल्समैन के सिर पर चार जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। उसके सिर की हड्डी टूटी हुई है।

गले का दायां हिस्सा धारदार हथियार से काटा गया है। परिवारीजनों का कहना है कि किसी ने भारी वस्तु से राजाराम के सिर पर वार किए और उसे मरा समझकर आग लगा दी।

बदमाश राजाराम की हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश कर रहे थे इसलिए आग लगाई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारों का पता लगाने के लिए राजाराम के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

 

चोरी की ‌‌ब‌िजली से रोशन होता था ठेका

man burnt alive near police station
डेमो

आसपास के लोगों ने बताया कि रात 11 बजे ठेका बंद होने के दौरान राजाराम के साथ कुछ लोग मौजूद थे। यह कौन थे? कहीं हत्या इन्हीं लोगों ने तो नहीं की? हत्या के पीछे क्या मकसद है?

राजाराम की किसी से रंजिश, नाजायज संबंध, लेन-देन अथवा जमीन का विवाद तो नहीं? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। परिवारीजनों का मानना है कि ठेके पर मौजूद लोगों से राजाराम का विवाद हुआ और उन्होंने बुरी तरह से पिटाई कर दी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आधी रात को शराब खरीदने को लेकर किसी का राजाराम से कोई विवाद तो नहीं हुआ था? राजाराम के परिवार में पत्नी गीता के अलावा बेटा राजीव, संजीव, प्रदीप, कुलदीप व शिवम हैं। बेटों ने ठेके के भीतर पडे़ तखत पर खून के निशान देखे तो भड़क गए।

उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस राजाराज की रंजिश के बारे में जानकारी जुटा रही है। पारा थाना के पास स्थित देशी शराब के ठेके पर चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी।

इलाकाई लोगों ने बताया कि पास के खंबे से कटिया लगाकर ठेके में बिजली पहुंचाई जाती थी। पुलिस और बिजली विभाग ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। सेल्समैन की मौत के बाद पुलिस ने छानबीन की तब इसका पता चला। दीपक जायसवाल ने बताया कि राजाराम को पथरी की समस्या थी। अक्सर वह रात को मशीन से सिंकाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed