फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man attempted to rape minor in up

घर में आकर पिता के दोस्त ने लड़की से की अश्लील हरकत

Sat, 18 Jul 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jul 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
man attempted to rape minor in up

चिनहट क्षेत्र में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के संग पिता के दोस्त ने ही छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसओ चिनहट के मुताबिक, महानगर सचिवालय कॉलोनी निवासी प्रशांत रस्तोगी ने बच्ची के पिता को फोन किया था। इसके बाद बच्ची के पिता ने उसे तकरोई में मिलने के लिये बुलाया था।
विज्ञापन


प्रशांत तकरोई न पहुंचकर सीधा उसके घर पहुंच गया। इसके बाद बच्ची के छोटे भाई बहनों को टॉफी लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया। इस दौरान बच्ची अंकल के लिए किचन में चाय बनाने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के लौटने पर बच्ची ने सुनाई आपबीती

man attempted to rape minor in up

दरिंदे ने मौका पाकर बच्ची को किचन में ही बुरी नीयत से दबोच लिया। बच्‍ची ने शोर मचाया तो वह उसे डराने धमकाने लगा।
 
हालाकि बच्‍ची किसी तरह उसके चंगुल से बचकर घ्‍ार से बाहर भागी। इस पर बच्ची ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को घटना की जानकारी हो गई।

पड़ोसियों ने घेराबंदी की तो आरोपी प्रशांत वहां से भाग निकला। बाद में पिता के घर लौटने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इस पर बच्ची के पिता ने चिनहट कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed