{"_id":"260d25e80e4397822aca8f0d8d5384ff","slug":"man-arrested-in-eve-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत फांद कर लड़की के साथ करने लगा ‘गंदी बात’ फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत फांद कर लड़की के साथ करने लगा ‘गंदी बात’ फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज में बुधवार शाम छत पर किशोरी को अकेला देख पड़ोसी युवक ने फब्तियां कसीं। अनदेखी पर आरोपी उसकी छत पर कूद गया।
विज्ञापन
किशोरी के शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाकुरगंज निवासी मेराज पड़ोस में रहने वाली सोलह वर्षीय किशोरी को अक्सर परेशान करता था। आरोप है कि बुधवार शाम अपने घर की छत पर टहल रही किशोरी को अकेला देश हरकतें शुरू की और फिर छत पर पहुंच हाथ पकड़ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
सहमी किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। शिकायत लेकर पहुंचने पर युवक के परिवारीजन मारपीट पर आमादा हो गए।
पीड़िता के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।