{"_id":"624febfb8d4e8e51f9375c83","slug":"loot-in-talgaon-area-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: परिजनों को बंधक बनाकर लूट, नकदी व गहने लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: परिजनों को बंधक बनाकर लूट, नकदी व गहने लूट ले गए
Fri, 08 Apr 2022 01:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:32 PM IST
सार
सीतापुर में परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने परिवार से नकदी व गहने लूट लिए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर की जिला कोतवाली तालगांव इलाके में गुरुवार रात एक घर में मुख्य द्वार से घुसे असलहे से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर परिजनों को असलहे की नोंक पर बंधक बनाकर लूटपाट की ।नकाबपोश बदमाशों ने घर से नकदी समेत दो लाख का सामान लूट लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी नॉर्थ ने घटनास्थल का जायजा लिया है। कला बहादुरपुर निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश श्रीवास्तव के घर पर करीब छह नकाबपोश बदमाश गेट का ताला तोड़कर दाखिल हो गए। सभी परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों को बंधक बनाकर पच्चीस हजार की नगदी करीब पौने दो लाख रुपए के सोने चांदी के गहने व एक एलसीडी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित सुशील का कहना है कि वो उसकी पत्नी, बेटा व बहु अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। रात्रि 2.30 का समय रहा होगा, दो-तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे की नोक पर उनको को एक कमरे में बंद कर दिया बाकी के लोग लूटपाट करते रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एएसपी नॉर्थ राजीव दीक्षित, सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित सुशील कुमार ने कोतवाली तालगांव पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है की संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।