{"_id":"611b5f59fe785175d7099bab","slug":"lawyers-made-ruckus-gonda-sadar-tahsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : तहसीलदार कक्ष में वकीलों का हंगामा, तीन नामजद समेत 50 वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा : तहसीलदार कक्ष में वकीलों का हंगामा, तीन नामजद समेत 50 वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 18 Aug 2021 01:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:18 AM IST
सार
जिला प्रशासन ने हंगामा व तोड़फोड़ का सीसीटीवी जारी किया है। वहीं, प्रशासन ने हंगामा करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बार एसोशिएशन के महामंत्री समेत 50 अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
गोंडा: हंगामे का एक दृश्य। (सीसीटीवी कैमरा।)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुछ अधिवक्ताओं ने सोमवार को सदर तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के सभाकक्ष में घुस कर कुर्सी मेज को पलट कर तोड़फोड़ की। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर तीन अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 50 अन्य वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार पुष्कर मिश्र की ओर से दर्ज कराए गए केस में आरोप है कि सोमवार को प्रतिदिन की भांति वह और नायब तहसीलदार अमित यादव व धर्मेंद्र कुमार के साथ जनता दर्शन में जन सुनवाई कर रहे थे। इसी बीच बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी के साथ महामंत्री मनोज सिंह, अशोक कुमार व रमेश दूबे करीब 50 अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए। मनोज सिंह, अशोक कुमार व रमेश दूबे ने मेज को पलट दिया। कुर्सियां तोड़ीं और गालीगलौज किया। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। नायब तहसीलदार अमित यादव के साथ धक्कामुक्की की गई और गाली गलौज किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी का आरोप है कि शुक्रवार को महामंत्री मनोज सिंह तहसील में पैरवी करने नायब तहसीलदार धानेपुर धर्मेंद्र कुमार के पास गए थे। नायब धर्मेंद्र कुमार ने अधिवक्ता से बदसलूकी की और चैंबर में घुसने से मना किया था। सोमवार को जानकारी के लिए अधिवक्ता तहसील में गए तो कुछ लोगों में आक्रोश हो गया। मामले में अधिकारियों के साथ वार्ता की जा रही है। मुकदमा वापस हो जाएगा।
विज्ञापन