फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Killer,s kidnapping

दौलत के लालच में मासूम का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 21 Jan 2014 10:35 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Killer,s kidnapping

दौलत के लालच में किराएदारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मासूम अंकित के अपहरण की साजिश रची थी। सोमवार देर रात पुलिस ने किराएदार समेत चार आरोपी को दबोचा।

विज्ञापन


सोमवार रात नौ बजे आल्टो कार सवार चार अपहर्ताओं ने पांचवीं के छात्र अंकित यादव का अपहरण कर लिया। दरअसल,अंकित के पिता राजेश यादव ने अपने किराएदार राजू शर्मा के साथ लघुशंका के लिए भेजा था।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद राजू ने राजेश व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि आल्टो कार सवार चार अपहर्ताओं ने उसका हाथ-मुंह बांध कर अंकित को अगवा कर लिया है। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शक के आधार पर राजू शर्मा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि राजू ने पुलिस को जो कहानी बताई। उसकी घटना स्थल पर तस्दीक नहीं हो पाई। घटना स्थल पर पुलिस को हाथ मुंह बांधने के प्रयोग के लिए न तो रस्सी और न ही कपड़ा मिला।

उसके बाद पुलिस ने राजू के पेच कसे। थोड़ी देर में राजू टूट गया। काकोरी के विभू निवासी राजू ने कुबूला कि अपने चचेरे भाई बृजेश शर्मा एवं दोस्त मवईया पड़रौना गांव निवासी कंचन पटेल के साथ अंकित के अपहरण की साजिश रची थी।

उसने बताया कि मिर्जापुर के सुनील शर्मा ने एक माह पूर्व राजेश यादव के यहां किराए पर मकान दिलाया। मकान लेने के बाद पता चला कि राजेश ने हाल ही में बीस लाख के खेत बेचा है। उन्हीं पैसों में से उसने कस्बे में मार्केट बनवाई है।

उसके बाद हम लोगों के राजेश के बेटे अंकित के अपहरण की साजिश रची। योजना के मुताबिक,राजू रात नौ बजे लघुशंका के बहाने अंकित को घर से निकला। सड़क के पास मौजूद बृजेश, कचन पटेल व कार चालक संदीप ने अंकित को अगवा कर लिया।

राजू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर,उसने एक चूक कर दी। उसने बताया कि अपहर्ता उसका हाथ मुंह बांध कर गए थे। जबकि,मौके पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला। शक के आधार पर पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने राजू की निशानदेही पर शिवपुर गांव के पास से आल्टो कार समेत अंकित को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से बृजेश,कंचन व संदीप को भी दबोच लिया। राजू व उसका चचेरा भाई बृजेश बंथरा के डीएनएम कालेज से पालीटेक्निक कर रहे हैं।


बृजेश का दोस्त कंचन पटेल आलमबाग से महिंद्रा कोचिंग से बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। संदीप कार चालक है। कार भी उसी की बताई जा रही है। बृजेश की बहन कंचन के गांव में ब्याही है। वहीं से दोनों की दोस्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed