फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapping of boy, mother doubt on her old doubt

बेटे का हुआ अपहरण, मां ने लिखाने पूर्व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 26 Aug 2015 11:21 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of boy, mother doubt on her old doubt

लखनऊ में आलमबाग के गढ़ी कनौरा के हरिचंद्रपुर निवासी महिला का बेटा आशीष (16) सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मानकनगर रेलवे स्कूल में दसवीं का छात्र आशीष कपड़े प्रेस कराने निकला था।

विज्ञापन


कुछ देर बाद ही उसने मां को फोन कर कार सवार बदमाशों के पीछा करने की सूचना दी। महिला ने उसे किसी के घर में घुसकर खुद को बचाने की बात कही, लेकिन तब तक आशीष चीखने लगा और फोन कट गया। महिला ने पूर्व प्रेमी धर्मपाल पर बेटे का अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि धर्मपाल करीब तीन साल पहले उसके साथ ही रहता था। उससे मुन्नी को दो बेटियां भी हुईं। दूसरी शादी से संतान न होने पर अब धर्मपाल अपनी बेटियां मांग रहा है। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे उसने फोन कर आशीष का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। बेटियां न देने पर ही उसने आशीष का अपहरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक बेटे को फंसवा दिया, दूसरा ट्रामा में, तीसरे को उठा लूंगा’

kidnapping of boy, mother doubt on her old doubt

महिला ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके पास किसी का फोन आया था। महिला ने आवाज पहचानकर उसके धर्मपाल होने की बात कही है। बकौल महिला, फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारे एक बेटे (अजय) को मैंने मुटूथ डकैती कांड में जेल भिजवा दिया। वह दो साल से जेल में सड़ रहा है।

दूसरे बेटे (कमल) को जान से मारने की नियत से एक्सीडेंट कराया। इस वक्त ट्रॉमा में भर्ती है। अब तीसरे बेटे (आशीष) की बारी है। उसे एक-दो दिन में उठा लूंगा। पुलिस महिला के फोन की पड़ताल कर रही है।

महिला ने बताया कि आशीष दोपहर करीब पौने तीन बजे साइकिल से निकला था। दस मिनट बाद ही उसका फोन आया। उसने बताया कि सफेद रंग की मारुति कार में चार-पांच लोग बैठे हैं जो घूर रहे हैं। आशीष ने कहा कि दो लोग मेरी तरफ आ रहे हैं।

मूल रूप से फतेहपुर की महिला की करीब 30 साल पहले कानपुर के लेखपाल वर्मा से शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद लेखपाल लखनऊ आ गया। उससे महिला के आठ लड़के हुए। जिसमें आशीष छठे नंबर का है।

इस बीच फतेहपुर निवासी धर्मपाल का महिला के घर आनाजाना शुरू हो गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ती देख करीब आठ साल लेखपाल कानपुर लौट गया। तीन साल पहले धर्मपाल ने महिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed