फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapping

संदिग्ध परिस्थितियों में एक और सर्राफ गायब

Sat, 25 Jan 2014 09:07 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jan 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
kidnapping

चौक से अमित अग्रवाल की रहस्यमय गुमशुदगी से अभी पर्दा उठ भी नहीं सका था कि बीते दिनों एक और सराफा व्यापारी मुस्तफा मंडल (45) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए।

विज्ञापन


वह बीते सप्ताह शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। समारोह के बाद उन्होंने पत्नी को फोन कर लखनऊ लौटने की बात कही। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सर्राफ के तीनों मोबाइल फोन बंद हैं।
विज्ञापन


उधर, मुस्तफा की गुमशुदगी से चौक सराफा बाजार में हड़कंप मचा है। चर्चा है कि मुस्तफा पर बाजार की करोड़ों रुपयों की देनदारी थी, इसलिए उन्होंने खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक के दर्जी की बगिया निवासी हाफिज के बेटे मुस्तफा सोने-चांदी के जेवर बनाने व तैयार जेवरों की पॉलिशिंग का काम करते हैं।

सराफा व्यापारियों के मुताबिक 17 जनवरी को वह एक परिचित के शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर दिल्ली गए थे। 18 जनवरी की रात करीब 11 बजे उन्होंने पत्नी साबिला को फोन कर 19 जनवरी की सुबह तक राजधानी पहुंचने की बात कही।

इसके बाद मुस्तफा गायब हो गए। बकौल साबिला, उनके तीनों मोबाइल फोन (9721443252, 8808606306, 9792681990) स्विच ऑफ हैं।

चौक सराफा बाजार के सूत्रों ने बताया कि मुस्तफा जेवर बनाने के अलावा कुछ लोगों के साथ बीसी भी संचालित करते हैं। चर्चा है कि मुस्तफा जिस शादी में शामिल होने गए थे वह बीसी संचालित करने वाले साथी के परिवार में ही थी।

पत्नी ने साउथ वेस्ट दिल्ली के बिंदापुर थाने में उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। उधर, सराफा बाजार में मुस्तफा पर करोड़ों रुपये की बकायेदारी की चर्चा है।

बाजार सूत्रों के मुताबिक देनदारी से बचने के लिए ही मुस्तफा ने खुद को गायब दिखाने की साजिश रची है। मुस्तफा की रहस्यमय गुमशुदगी से चौक सराफा बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मचा है।


लेनदार उनके घर-परिवार के चक्कर काट रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस मुस्तफा के तीनों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन निकाल रही है।

मुस्तफा के बैंक के डिटेल और एटीएम कार्ड की जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम जल्द राजधानी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed