फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapper Arrested

टैंपो चालक के अपहरणकर्ता निकले रईसजादे, गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2013 02:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2013 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kidnapper Arrested

टैंपो में टक्कर के विरोध पर स्कॉर्पियो सवार रईसजादों ने चालक को अगवा किया था।

विज्ञापन


गाजीपुर पुलिस ने शनिवार रात दो आरोपियों को दबोच कर चालक को मुक्त कराया। हालांकि दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।

शनिवार रात 10 बजे गाजीपुर के शंकरपुरी निवासी अफियान अपने भाई रेहान के साथ टैंपो में सवारी लेकर मुंशी पुलिया जा रहा था।

अफियान के मुताबिक सेक्टर-11 मोड़ पर सवारी उतार रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी।

इसका विरोध करते हुए रेहान स्कॉर्पियो सवार से भिड़ गया। इस पर स्कॉर्पियो सवार चार लोग उतरे और चालक की पिटाई करते हुए उसे लादकर शहीद पथ की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


चालक के भाई ने टैंपो से उनका पीछा किया। सूचना पर गाजीपुर पुलिस ने भी उनका पीछा किया और एक घंटे बाद सक्सेना इंटर कॉलेज सेक्टर-11 के पास से स्कॉर्पियो सवार दो आरोपियों को दबोच कर चालक को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोमतीनगर के विनयखंड निवासी अजित दूबे एवं गाजीपुर के आम्रपाली मार्केट प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी दीपक शुक्ला के रूप में हुई।

अजित प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ एलडीए में ठेकेदार एवं दीपक खुद को एक समाचार पत्र का पत्रकार बता रहा था। अजित ने फरार साथियों के नाम गौरव सिंह एवं राहुल सिंह बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed