{"_id":"5aae5a494f1c1b01768b5ef2","slug":"kidnapped-girl-found-dead-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला, स्कूल बेल्ट से लगाया गया था फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से लापता छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला, स्कूल बेल्ट से लगाया गया था फंदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जंगल में इस हालत में मिला छात्रा का शव।
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटते समय लापता हुई कक्षा एक की छात्रा लक्ष्मी (6) का शव रविवार दोपहर घर से चार किमी. दूर माल थाना क्षेत्र के जंगल में स्कूल बेल्ट के फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या के बाद फंदे से लटकाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद पड़ोसी दंपती व उनकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने छात्रा की तलाश में लापरवाही बरतने वाले अजीजनगर चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह को निलंबित और एसएसआई अमरनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि माल थाना क्षेत्र के गांव कोलवा के पास जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीणों ने दुर्गंध महसूस किया तो वारदात का पता चला। एसओ वीरेंद्र सोनकर के मुताबिक छात्रा स्कूल ड्रेस में थी। ड्रेस पर एमकेएस अकादमी स्कूल मड़ियांव, नवीनगर का टैग था। स्कूल से पता चला कि लक्ष्मी बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे स्कूल से लौटते समय लापता हुई थी।
विज्ञापन
लक्ष्मी के पिता दीपू ने शव की शिनाख्त की। साथ ही पड़ोसी बृजेश कुमार, उसकी पत्नी आशा व नाबालिग बेटी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। महीना भर पहले पड़ोसी ने अपनी बेटी के लापता होने पर छात्रा के पिता पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उसकी बेटी को गायब करने की धमकी दी थी।