फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   junior warrant officer suicide after sending message to wife

अधिकारी ने पत्नी को मैसेज किया 'मैं मरने जा रहा हूं' और लगा ली फांसी

Tue, 21 Aug 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
junior warrant officer suicide after sending message to wife
whatsapp

बंथरा के मेमौरा स्थित वायुसेना के सब स्टेशन में मंगलवार सुबह जूनियर वारंट अफसर शिवेन्द्र प्रताप सिंह (52) ने फांसी लगा ली। मरने से पहले उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी अंकित उनियाल और पत्नी सविता को व्हाट्स एप मैसेज भेजकर इसकी सूचना दी तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आननफानन प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शिवेंद्र को फंदे से उतारा। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल का कहना है कि शिवेंद्र ने अवसाद व मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवेंद्र मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रूपाली गांव के रहने वाले थे और यहां वायुसेना सब स्टेशन में बने आवासीय परिसर के कमरा नंबर 26 में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी सविता व बेटा आयुष दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 7.14 बजे उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी अंकित उनियाल और पत्नी को व्हाट्स एप  पर मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था कि, ‘मैं मरने जा रहा हूं।’ उनका मैसेज पढ़ते ही अंकित उनियाल के होश उड़ गए। वह तत्काल कर्मचारियों को लेकर उनके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।

उन्होंने शिवेंद्र को पुकारा लेकिन भीतर से कोई आवाज नही सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने कमरे के पीछे स्थित खिड़की से भीतर झांका तो होश उड़ गए। शिवेंद्र का शरीर नॉयलान की रस्सी के सहारे लोहे की रॉड से लटका हुआ था।

उन्होंने तत्काल दरवाजा तोड़ा और फंदा काटकर शिवेंद्र को नीचे उतारा। चिकित्सकों को बुलवाया गया जिन्होंने जांच के बाद शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आईकार्ड चोरी होने की चल रही विभागीय जांच

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवेंद्र कुछ दिन पहले छुट्टी पर गए थे। उन्हें 13 अगस्त को ड्यूटी पर लौटना था लेकिन वह 14 अगस्त को आए। आते वक्त ट्रेन से उनका बैग भी चोरी हो गया, जिसमें आईकार्ड के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। 

आईकार्ड चोरी होने के मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। इसके अलावा गांव में उनके कुछ मुकदमे भी चलने की जानकारी मिली है। इन्हीं बातों के चलते वह अवसाद में रहते थे। शायद यही कारण है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। बकौल प्रभारी निरीक्षक, पोस्टमार्टम के बाद शव एयरफोर्स अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed