फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector killed by unknown attackers in raebareli

नलकूप पर सो रहे दरोगा को हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 22 Aug 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Aug 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
inspector killed by unknown attackers in raebareli
डेमो - फोटो : डेमो

हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने नलकूप पर सो रहे भाजपा नेता के भाई व दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम को कुल्हाड़ी से काट डाला। विरोध करने पर हमलावरों ने मजदूर को जमकर पीटा और उसे कमरे में बंद कर दिया। सुबह वारदात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


नाराज लोगों ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं सूचना मिलते एसपी सुजाता सिंह के साथ ही भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हरचंदपुर के मझिगवां करन गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार गौतम पुत्र घनश्याम (48) अमेठी जिले के वायरलेस विभाग में हेड ऑपरेटर मैकेनिक के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके भाई वीरेंद्र गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। धर्मेंद्र इस समय छुट्टी पर घर आए हुए थे। मंगलवार रात वह हाईवे स्थित अपने नलकूप पर मजदूर गुरु प्रसाद के साथ सो रहे थे। तभी देर रात चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने नलकूप पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कुल्हाड़ी से गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 

साथ ही मजदूर गुरु प्रसाद को भी पीटा और उसे कमरे में बंद कर दिया। उधर, हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पल भर में परिवारीजनों के अलावा आसपास के ग्रामीणों का घटनास्थल पर मजमा लग गया। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पुलिस की एक न चली। 

इस बीच ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हाईवे पर आवागमन ठप कर दिया। एसपी सुजाता सिंह, एएसपी शशि शेखर सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने धर्मेंद्र की हत्या में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 


बवाल के चलते करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पड़ताल कराई जा रही है। हत्या की अभी कोई वजह सामने नहीं आई है। जल्द पर्दाफाश होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed