महिला दरोगा से अभद्रता एक दबोचा, दो भाग निकले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलीबाग चौराहे पर बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने शनिवार शाम
नशे में धुत एक व्यक्ति को दरोगा ने महिला कांस्टेबल की मदद से पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले।
पीजीआई
थाने में तैनात एसआई उर्मिला सिंह तेलीबाग चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही
थीं। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोका। नशे में धुत युवकों ने
उर्मिला से अभद्रता शुरू कर दी।
साथ में ड्यूटी पर आए पुलिस कर्मी नजर न
आने पर उन्होंने फोन किया। इस बीच आरोपी भागने लगे। महिला दरोगा ने मौके पर
मौजूद कांस्टेबल की मदद से भगवंतनगर निवासी अमित को दबोच लिया।
उससे
साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उर्मिला ने सहकर्मियों पर
लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चेकिंग के लिए पर्याप्त पुलिस बल न
मिलने से ही अभद्रता का सामना करना पड़ता है।
वहीं इंस्पेक्टर पीजीआई अजीत
सिंह चौहान ने कहा कि साथ में अन्य कर्मचारी भी थे। चेकिंग के दौरान अक्सर
नोकझोंक होती रहती है।