कॉलेजों में हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज तथा
हरियाणा निवासी ड्रग तस्कर बाराबंकी से हेरोइन लेकर वापस जा रहा था। उसके पास से आधा किलो हेरोइन भी बरामद हुई है।
ब्यूरो के मुताबिक तस्कर हरियाणा के उसी गिरोह का सदस्य है जिसे बीते माह कैसरबाग से दबोचा गया था।
बाराबंकी
में हरियाणा के ड्रग तस्करों की आवाजाही कुछ महीनों में तेजी से बढ़ी है।
तस्कर यहां से ड्रग लेकर एनसीआर में की रेव पार्टियों में सप्लाई करते हैं।
उप नारकोटिक्स आयुक्त एलएस बिष्ट ने इन तस्करों की धर-पकड़ को उपाधीक्षक
डीके सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बीते दिनों ब्यूरो की टीम ने
कैसरबाग में हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये की
हेरोइन बरामद की थी।
शुक्रवार को एक और तस्कर के बाराबंकी से हेरोइन की
सप्लाई लेकर आने की सूचना के बाद ब्यूरो के डीके सिंह, इंस्पेक्टर सुरेश
वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने घेराबंदी कर ली।
पॉलीटेक्निक चौराहे पर शाम चार
बजे ड्रग तस्कर को दबोच लिया। तस्कर हरियाणा के भिवानी का विजय कुमार है।