फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram Pradhan beats a dalit with his shoes in Sarojini Nagar in Lucknow.

शर्मनाक: ग्राम प्रधान ने अफसरों के सामने ही दलित को जूते से पीटा, शिकायत करने थाने गया तो उसी पर दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 11 Dec 2021 12:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

लखनऊ जिले के सरोजिनी नगर के नटकुर गांव मे एक ग्राम प्रधान ने दलित युवक को जूते से पीटा। जब वह शिकायत करने थाने गया तो पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Gram Pradhan beats a dalit with his shoes in Sarojini Nagar in Lucknow.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरोजिनी नगर के नटकुर गांव में ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने एक दलित युवक की अफसरों के सामने ही जूते से जमकर पिटाई कर दी। उसे गालियां देते हुए धमकाया भी गया। गांव के कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक शिकायत करने सरोजनी नगर थाने पहुंचा मगर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के नटकुर गांव में शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम एक कुएं की नपाई करने गई थी। गांव निवासी विनोद पासी उर्फ कट्टा कुएं को अपना बता रहा था जबकि ग्राम प्रधान पवन सिंह इसे अपना बताकर नपाई करा रहे थे। विनोद भी राजस्व टीम के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक विनोद जैसे ही अफसरों के सामने पहुंचा प्रधान पवन सिंह और उसका भाई विनय सिंह उसे गालियां देने लगे। विनोद ने विरोध जताया तो पवन सिंह ने जूता निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे लेकिन प्रधान के खौफ से वह बीच-बचाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा सके। घटना से आहत विनोद और उसके परिजन रिपोर्ट दर्ज करवाने सरोजनीनगर थाने पहुंचे। पहले तो पुलिस ने प्रधान पवन सिंह का नाम सुनते ही पीड़ित को भगा दिया। इसी बीच घटना का वीडियो वायरल होने लगा।


इस पर पुलिस ने प्रधान से ही तहरीर लेकर विनोद और उसके घरवालों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed