फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold Smuggler

एयरपोर्ट पर मिला दो किलो सोना, कस्टम ने कहा, 350ग्राम

Wed, 26 Feb 2014 04:17 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Gold Smuggler

अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार आधी रात को एक यात्री के कब्जे से दो किलो सोना बरामद हुआ है। कस्टम के अफसर 10 घंटे के बाद इस यात्री और सोने को हिरासत में लेने पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं कस्टम सूत्रों का दावा कि सोना महज 350 ग्राम पाया गया है। सोना बरामदगी पर आयकर अफसरों ने भी जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट अफसरों के अनुसार सोना दो किलो ही था।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे केरल निवासी इब्राहिम अब्दुल रहमान दुबई से आने वाली फ्लाइट (एफजेड 435) से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। इमिग्रेशन के दौरान इब्राहिम के पास से सोना होने की पहचान हुई तो उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो इब्राहिम के पास दो किलो सोने के गहने एवं बिस्कुट थे। कस्टम को सूचना देने के बाद भी अफसर दोपहर 12 बजे पहुंचे और सोने सहित इब्राहिम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जो जारी है।

जानकारी में आया कि इब्राहिम ने कस्टम अफसरों को बताया है कि इस सोने का मालिक तो कोई और है,वह तो सिर्फ लाने वाला है। कस्टम की पूछताछ के दौरान आयकर अफसरों ने उससे तमाम सवाल किए।


दूसरी तरफ सोने की बरामदगी को लेकर रहस्य गहरा गया है। कितना सोना बरामद हुआ,यह न कस्टम बताने के सामने आया और न ही एयरपोर्ट अधिकारी। सिर्फ कस्टम सूत्र दावा करते कि 350 ग्राम सोना मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed