{"_id":"ce26d52787ec877d636b978c364a0c51","slug":"gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों के खेल में पुलिस ने चली आखिरी चाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरियों के खेल में पुलिस ने चली आखिरी चाल
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर और दरहम में दांव लगाने वाले 17 जुआरियों को मंगलवार रात मोहनलालगंज पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने फड़ से विदेशी करेंसी के अलावा करीब दो लाख रुपये, दस मोबाइल फोन और दो ताश की गड्डी जब्त की हैं। जुआरियों को जेल भेज दिया गया है।
मोहनलालगंज के अतरौली स्थित कॉटेज रेस्टोरेंट में पुलिस को बड़े जुआरियों के जमावड़े की सूचना मिली थी।
दरोगा सत्यदेव यादव ने फोर्स के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा तो जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई।
जुआरियों के पास से दस दरहम (खाड़ी देश की मुद्रा) का एक नोट, एक डॉलर व 17,330 रुपये नकद मिले हैं। जबकि फड़ से 1,69,135 रुपये जब्त किए गए।