फंसाए 50 बेरोजगार फिर सफाई से किए 1 करोड़ पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोण्डा में मेट व लेबर की भर्ती के नाम पर
बुधवार को लखनऊ की पीजीआई पुलिस ने फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए एक जालसाज को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
पीजीआई
थाने के एल्डिको चौकी प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि अक्टूबर 2012
को एल्डिको के रक्षाखंड निवासी व आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक उपेंद्र विक्रम
सिंह ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
कि वर्ष 2005 से 2009 के
बीच खुद को एफसीआई ट्रेड यूनियन का नेता बताने वाले अंबेडकरनगर में मालीपुर
के भिठौली खालिसपुर निवासी रामधारी यादव, गोंडा एफसीआई यूनिट का मेट
रामनाथ एवं एल्डिको कालोनी के आशीर्वाद खंड के मनोज कुमार श्रीवास्तव ने
एफसीआई गोण्डा में मेट व लेबर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 50
बेरोजगार युवकों से रुपये ऐंठे।
काफी समय बीतने के बाद भी बेरोजगारों को न
तो नौकरी मिली और न ही उन्हें रकम वापस किया गया। रकम मांगने पर आरोपियों
ने बेरोजगार युवकों को जान से मारने की धमकी दी थी।
एल्डिको
चौकी प्रभारी की मानें तो बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी
नया शिकार फंसाने की नीयत से एल्डिको कालोनी आए हैं।
पुलिस ने घेरेबंदी कर
आरोपी रामधारी यादव को दबोच लिया। हालांकि दो आरोपी मनोज और रामनाथ फरार हो
गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गोंडा भेजी है।