{"_id":"42794b6d02c96d543e56ad783b61e433","slug":"fraud-marriage-poison-food-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता लेकर आए थे, बेहोश कर लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता लेकर आए थे, बेहोश कर लूट ले गए
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर क्षेत्र में बुधवार शाम बेटी का रिश्ता लेकर आये दो लोगों ने
विज्ञापन
परिवार के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों के भोजन में जहरीला पदार्थ खिलाकर
बेहोश कर दिया।
इसके बाद परिवार के मुखिया की जेब में रखी हजारों की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गये। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने किसी के नजर न आने पर घर में झांक कर देखा, अंदर सब बेसुध पड़े थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको सीएचसी पहुंचाया। उधर, पुलिस ने लूट से इन्कार करते हुए फूड प्वाइजनिंग की बात कही है। दरोगाखेड़ा निवासी रमेश कुमार साहू (42) कांशीराम आवास कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं।
आसपास रहने वालों ने सुबह काफी देर तक किसी के घर से न निकलने पर पड़ोसियों ने झांका। आवाज लगाने के बावजूद जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें- कार न मिलने पर एक दिन पहले शादी से इन्कार
मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश उसकी पत्नी तारादेवी, समेत पुत्री किरन, पिंकी, खुशबू, काजल वंदना व पिंकी के साथ ही पास में ही रहने वाले राम विलास व उसके पुत्र सिद्धार्थ को पास के सीएचसी पहुंचाया।
पढ़ें- लड़ाई में भाई बना जल्लाद, कुल्हाड़ी से भाई को काटा
अस्पताल में भर्ती रमेश ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे खुद को जल निगमकर्मी बताने वाला बाराबंकी निवासी घनश्याम गुप्ता एक साथी के साथ अपनी बेटी का रिश्ता उसके भांजे से तय करने के सिलसिले में आया था।
रमेश के अनुसार दोनों व्यक्ति अपने साथ मीट भी लाए थे, जिसे उसकी पत्नी ने पकाया और सबने खाया था। इसके बाद सभी बेसुध हो गए। होश में आने पर जेब में रखे तीन हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन गायब मिला। वहीं, एसओ सरोजनीनगर ने लूट से इन्कार किया है।
लखनऊ से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...