फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five arrested for scam of GPF of government employees in Gonda.

सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ के एक करोड़ रुपये डकारने वाले पांच गिरफ्तार, दो करोड़पति लेखपाल भी शामिल

Sat, 20 Mar 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for scam of GPF of government employees in Gonda.
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी कर्मचारियों की फर्जी आईडी बनाकर एक करोड़ तीन लाख का जीपीएफ हड़पने के मामले में चकबंदी विभाग गोरखपुर के लेखाकार, बस्ती के लेखपाल समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास करोड़ों की संपत्ति है। उसका भी रिकार्ड पुलिस ने तैयार किया है। चकबंदी विभाग के 28 कर्मचारियों के खाते से एक करोड़ से अधिक की हेराफेरी की गई है। सरकारी कर्मचारियों की कूटरचित आईडी बनाकर जीपीएफ के नाम पर राजकीय धन का गबन करने वाला गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन


इसमें अरुण वर्मा पुत्र स्व मोहन लाल निवासी ग्राम भरबलिया बुजुर्ग आजाद चौक थाना रामगढ ताल जनपद गोरखपुर (एकाउन्टेन्ट चकबन्दी विभाग गोरखपुर ), राजेश पाठक पुत्र केदारनाथ पाठक निवासी ग्राम कोल्हमपुर विसेन पठकौली थाना नवाबगंज जनपद गोंडा (लेखपाल हरैया तहसील बस्ती). नानमून मौर्या पुत्र रामकेवल मौर्या निवासी गेड़सर मुरावन पुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा हाल पता कोल्हमपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा (ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक वजीरगंज ), अरुण श्रीवास्तव पुत्र रामलोचन श्रीवास्तव निवासी ग्राम इमलिया गुरदयाल थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा (एजेन्ट एसबीआई लाईफ एशोरेन्स) तथा प्रदीप दुबे पुत्र दुर्गा प्रसाद दुबे निवासी पुरे परसदा पोखरा थाना तरबगंज जनपद ( ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक ) को पुलिस ने धर दबोचा है।
विज्ञापन


इनके पास से  26 लाख 75 हजार नगद व 4 खातों में एक करोड़ 32 लाख रुपये फ्रीज कराये गये। (कुल बरामदगी 1 करोड़ 58 लाख 75 हजार) के अलावा डेस्कटाप, लैपटाप, मोबाईल फोन, टेबलेट, फर्जी चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की 28 आईडी बरामद किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी कितनी संपति की गई चिन्हित

अरुण वर्मा के पास एक मकान अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ स्थित बुद्ध विहार कालोनी तारामण्डल गोरखपुर, 04 एकड़ जमीन झंगहा गोरखपुर अनुमानित कीमत 2 करोड़, एक ज्वैलरी शॉप स्थित आजाद चौक में, 60 लाख निवेश, दो प्लाट नौसड़ गोरखपुर अनुमानित कीमत 50 लाख है।

राजेश पाठक के पास 30 कमरों का हास्टल अनुमानित कीमत 3 करोड़ जनपद अयोध्या, देवकाली में एक मकान अनुमानित कीमत 50 लाख, बूथ नं 4 अयोध्या में प्लाट अनुमानित कीमत 20 लाख, कोल्हमपुर में जमीन अनुमानित कीमत 20 लाख, शाहपुर में जमीन अनुमानित कीमत 12 लाख, 22 लाख का सामान बिजली की दुकान में बेचने के लिये शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed