फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing on BJP leader in Kotwali dehat in Sitapur.

सीतापुर: भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पर दिनदहाड़े फायरिंग, जुएं के विवाद में हुई घटना

Wed, 10 Nov 2021 06:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Nov 2021 06:18 PM IST
सार

भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विजय जायसवाल पर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Firing on BJP leader in Kotwali dehat in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कोतवाली देहात इलाके में बुधवार को गोदाम से कार में सवार होकर जा रहे भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। भाजपा नेता ने दो बाइकों पर सवार चार लोगों पर तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि, गनीमत रही गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन


घटना की वजह उनके घर में काम कर रहे कारपेंटर से जुएं पर हुए विवाद को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। कोतवाली देहात इलाके के बिजवार निवासी विजय जायसवाल भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह बुधवार को कार से पास में स्थित सरियां, सीमेंट, मौरंग के गोदाम पर गए थे, जहां से वापस आ रहे थे। भाजपा नेता की माने तो वह भगौतीपुर मार्ग पर कार से आ रहे थे, इस बीच दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे चार लोगों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिजवार निवासी सलमान, उसके भाई चांद, हुसैनगंज निवासी चांद मोहम्मद उर्फ टोर्री, सोएब के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।


इंस्पेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता पर तीन राउंड फायर किए गए हैं, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी। वह सुरक्षित हैं। मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जुएं के विवाद में घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed