फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing by drunk youg goons in lucknow

नवाबजादों की ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन पहुंचे अस्पताल

Sun, 06 Oct 2013 02:30 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 06 Oct 2013 02:30 AM IST
विज्ञापन
firing by drunk youg goons in lucknow

हुल्लड़ मचाने का विरोध कर रहे लोगों पर शुक्रवार देर रात नशे में धुत युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक के पेट में गोली लगी जबकि, दो के पैरों में। तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को बीयर की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। चर्चा है कि लॉज में युवक कमरा बुक कराकर अय्याशी कर रहे थे। पुलिस पूरा मामला दबाने में जुटी है।
विज्ञापन


नाज पैलेस के मालिक रईस इकबाल ने लॉज के सभी आठ कमरे किराये पर दे रखे हैं। कमरा नंबर दो में आगरा के प्रियांक और अरविंद के साथ बागपत निवासी अमित तोमर और इटावा का विनय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांक निजी टेलीकॉम कंपनी में एएसएम है। अरविंद होटल मैनेजमेंट करने के बाद हजरतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहा है। विनय और अमित होटल मैनेजमेंट के छात्र हैं।

शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस के कमरा नंबर तीन में शोर-शराबा और हुल्लड़ होने लगा। इस पर युवक वहां पहुंचे और इसका विरोध किया।

कमरे में मड़ियांव के केशवनगर निवासी उत्कर्ष उर्फ मोंटू दीक्षित और उसके दो साथी रुके थे। चर्चा है कि कमरे में दो लड़कियां भी थीं। तेज म्यूजिक में सभी शराब के नशे में धुत थे।

विरोध करने पर मोंटू और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। पास पड़ी ईंटों से अरविंद और प्रियांक पर हमला कर दिया। इसी बीच अन्य कमरों के भी लोग आ गए और मोंटू और उसके साथियों को घेर लिया।

बचने के लिए मोंटू और उसके साथियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अरविंद के पेट में धंस गई। दो गालियां सीतापुर खैराबाद के छात्र जुबैर और शुएब के पैर में लगी।

प्रियांक का कहना है कि मोंटू और उसके साथियों ने पांच फायर किए थे। सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे की छानबीन की तो बीयर की कई बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री मिली।

रात करीब तीन बजे घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि हुल्लड़ से मना करने पर एक पक्ष ने फायरिंग की थी जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।

जुबैर और शुएब लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों चचेरे भाई हैं और करीब डेढ़ महीने से नाज पैलेस में रह रहे थे।

शुएब का कहना है कि उसने हाल ही में नई कार खरीदी है जो नीचे खड़ी थी। शोर-शराबा और मारपीट होने पर वह अपनी कार हटाने के लिए नीचे जा रहा था तभी फायरिंग शुरू हो गई।


अराजक तत्वों का अड्डा है नाज पैलेस
इलाकाई लोगों की माने तो नाज पैलेस में अराजक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। मोंटू दीक्षित ने चार-पांच दिन पहले कमरा नंबर तीन लिया था।

इसके बाद से यहां लगातार लड़कियों और अराजक तत्वों का आना-जाना लगा था। देर रात तक यहां दावतें चलती थीं।

लॉज में रहने वालों ने बताया कि हाल ही में क्राउन पैलेस में बमबाजी करने का आरोपी व रिटायर्ड सीओ का बेटा अभिषेक उर्फ बाबू सिंह और बदमाश बंटी भी मोंटू के कमरे में आते थे।

किराएदार भागे, लॉज मालिक गायब
मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद नाज पैलेस का मालिक रईस इकबाल पुलिस के डर से गायब हो गया।
मड़ियांव में ही रहने वाले रईस की तलाश की जा रही है। उधर, लॉज के अन्य किराएदार भी पुलिस की पूछताछ के डर से भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed