{"_id":"5c97e8c2bdec22145d3835ab","slug":"fired-on-cloth-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के चारबाग में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के चारबाग में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 25 Mar 2019 01:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
जसवीर सिंह दुअा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार रात नौ बजे दो हमलावरों ने कपड़ा व्यापारी जसवीर सिंह दुआ को सरेराह गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। व्यापारी दो साल पहले मुकेश मनवानी हत्याकांड में जमानत पर था।
उसके भाई ने मनवानी परिवार के दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। हमले से आक्रोशित परिवारीजनों ने थाने पर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि मोहल्ला आर्यनगर निवासी और चारबाग में कपड़े की दुकान चलाने वाले जसवीर पर हमला उस वक्त हुआ जब वह भाई नरिंदर सिंह के साथ स्कूटी से बुआ के घर जा रहे थे।
दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास दो हमलावरों ने स्कूटी ओवरटेक करके गालीगलौज की और मारपीट के साथ जसवीर की दाहिनी भुजा पर गोली मार दी। नरिंदर सिंह भाई को स्कूटी से लेकर थाने पहुंचा और महेश कुमार बत्रा व उसके भाई दीपक बत्रा पर कातिलाना हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
हमले के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्र कराए जा रहे हैं। नरिंदर का कहना है कि आरोपियों ने सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इस पर उसकी भाभी सोनम ने सात महीने पहले नाका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी धमका रहे थे।
इसी रंजिश के चलते महेश और दीपक ने जसवीर पर हमला किया। नरिंदर ने तहरीर में लिखा कि चारबाग के व्यापारियों से पता चला कि महेश बत्रा की दुकान पर हमले की साजिश रची गई थी। इसमें सुनील मनमानी, टिंकल, कपिल और उसका भाई अरुण शामिल थे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 25 अगस्त 2017 को नाका में होटल मालिक मुकेश मनवानी की हत्या कर दी गई थी। मुकेश के भाई विक्रम मनवानी ने रॉयल पंजाब होटल के मालिक बलवीर सिंह दुआ उर्फ शिंकू, उसके भाई जसवीर सिंह दुआ, चाचा राजेंदर सिंह दुआ, मनमीत, पारुल और शेरू को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जसवीर सिंह दुआ जमानत पर रिहा हुआ था।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन