फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of ten lakhs against rohtas

रोहतास के निदेशकों व बैंक कर्मचारियों पर दस लाख की जालसाजी का मुकदमा

Thu, 13 Jun 2019 12:57 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Thu, 13 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of ten lakhs against rohtas
fir shimla
ग्रेटर नोएडा निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिनेश राय ने रोहतास कंपनी के निदेशकों पर प्लॉट के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़ित ने तहरीर में सिंडीकेट बैंक के कर्मचारियों पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, ग्र्रेटर नोएडा के गर्वनमेंट ऑफिसर सोसाइटी सेक्टर ओमेगा-1 निवासी दिनेश राय सेवानिवृत्त आईएएस हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 2016 में रोहतास कंपनी की सुल्तानपुर रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में एक प्लॉट बुक कराया था। प्लॉट के लिए उन्होंने 2016 से जून 2017 के बीच कंपनी के खाते में दस लाख रुपये जमा कराए थे। रुपया ट्रांसफर होने के बावजूद तय समय पर कंपनी के निदेशकों ने रजिस्ट्री नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया और कंपनी के सीएमडी परेश रस्तोगी व अन्य से रुपयों की मांग की तो टाल मटोल करने लगे। आरोप है कि दबाव बनाने पर उक्त लोगों ने उन्हें धमकाया। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर दी। इसके आधार पर कंपनी के डायरेक्टर परेश रस्तोगी, पियूष रस्तोगी, पंकज रस्तोगी और सिंडीकेट बैंक के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed