फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against 27 alongwith SP Mla and his wife for taking home.

लखनऊ: सपा के पूर्व विधायक व पत्नी सहित 27 पर मुकदमा, मकान कब्जाने के लिए मारपीट व महिलाओं से अभद्रता का आरोप

Tue, 24 Aug 2021 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Aug 2021 01:01 PM IST
सार

मड़ियांव निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका करीब चार हजार वर्ग फीट का पुश्तैनी मकान है। इसे सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि आठ अगस्त 2021 को दोपहर पूर्व विधायक इंदल रावत के बेटे पंकज रावत ने अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की।

विज्ञापन
FIR against 27 alongwith SP Mla and his wife for taking home.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जानकीपुरम थानाक्षेत्र के मड़ियांव गांव की महिला ने सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत व उनकी पत्नी, बेटे सहित 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन सभी ने उसके मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारापीटा उनके साथ बदसलूकी की। वारदात 8 अगस्त की है। पुलिस पहले मामले को टरकाती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों को जानकारी के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मड़ियांव निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका करीब चार हजार वर्ग फीट का पुश्तैनी मकान है। इसे सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि आठ अगस्त 2021 को दोपहर पूर्व विधायक इंदल रावत के बेटे पंकज रावत ने अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बच्चों व महिलाओं से बदसलूकी की और वीडियो भी बनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पहले काटा सीसीटीवी कैमरे का तार, फिर किया हमला
पीड़िता के मुताबिक पूर्व विधायक से लगातार मिल रही धमकी से डरकर उसने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। हमले वाले दिन पहले हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता के मुताबिक उसने देखा कि पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत, उनकी पत्नी ज्ञानवती, उनका बेटा पंकज रावत व नरेंद्र रावत, उनका भाई मिश्रीलाल, उसके साथी रमेश कुमार, देशराज, अरुण,  श्यामलाल,  सुरेश कुमार, श्यामा,  विवेक सिंह,  ऋ षभ, संतोष कुमार, गोमती प्रसाद, अनीता रावत, मृदुला सक्सेना, डॉली सिंह, बेबी और करीब 8 अन्य लोग घर के बाहर खड़े हैं। इससे पहले वह कुछ करती उन लोगों ने सीसीटीवी का तार काट कर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ की अश्लील हरकतें

आरोप है कि हमले के समय परिवार की कुछ महिलाएं इसका वीडियो बना रही थीं। इससे उग्र हमलावरों ने पीड़िता की बेटी के हाथ से मोबाइल छीन लिया और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। उनकी आपत्तिजनक हरकत करते समय वीडियो बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही मकान छोड़कर न जाने पर दुष्कर्म करने की भी धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed