{"_id":"7a73166ae7dfe3679b9444070d0c896e","slug":"father-tries-to-rape-his-own-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बेटी की ही आबरू के पीछे पड़ गया बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बेटी की ही आबरू के पीछे पड़ गया बाप
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Aug 2013 07:13 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में एक पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एक महिला ने आरोप लगाया है कि विपुल खंड निवासी उसका वाहन चालक पति अपनी सगी बेटी की आबरू के पीछे ही पड़ गया।
पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति कई महीनों से 16 वर्षीय बेटी से छेड़खानी कर रहा था।
बीते दिनों, आस-पास के लोगों ने उसे समझाया भी था, जिसके बाद कुछ दिन तक वह खामोश रहा। शुक्रवार रात आखिरकार वह शराब के नशे में घर लौटा, तो अपनी हवस मिटाने के लिए बेटी पर ही झपट पड़ा।
पत्नी के शोर मचाने और विरोध करने पर उसने उसकी ही पिटाई कर डाली। इसके बाद, पत्नी ने किसी तरह अपनी बेटी को उसके चंगुल से बचाया और पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस ने वाहन चालक को बेटी के साथ दुराचार के प्रयास और प्रताड़ित करने के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया है।