मां को बचाने आई बेटी, बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरफोरा गांव में शनिवार की रात पारिवारिक कलह से गुस्साए एक युवक ने पत्नी को जमकर पीटा। मां को बचाने आई मझली पुत्री के सिर पर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक सबसे छोटी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर फरार हो गया।
रविवार की देर शाम उस बच्ची की लाश घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ी मिली। उधर, पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। बड़ी पुत्री की तहरीर पर आरोपी पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव के ओमप्रकाश राम की शादी पार्वती से हुई है। वह चार बच्चों का पिता है। उसका बड़ा बेटा आकाश (16) गोवा में नौकरी करता है। जबकि पुत्री मंशा (15), सोनम (10) और मन्नू (3) मां के साथ घर में रहती थीं। पड़ोसियों के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।
तीन साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार की रात पार्वती, सोनम और मन्नू के साथ मड़ई में सोई थी। मंशा पड़ोस में सोने गई थी। रात करीब आठ बजे ओमप्रकाश बाजार से घर लौटा। किसी बात पर विवाद होने पर वह पत्नी को पीटने लगा।
शोर सुनकर सोनम मां को बचाने पहुंची। गुस्साए ओमप्रकाश ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया। सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पार्वती बेहोश हो गई। ओमप्रकाश मन्नू को लेकर फरार हो गया। रविवार की सुबह पड़ोस से बड़ी बेटी मंशा मड़ई में पहुंची तो वहां का हाल देख चीख पड़ी। उसने पड़ोसियों को सूचना दी।