बेटी से कर रहा था छेड़खानी, पत्नी और बच्चों ने की धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बीकेटी में रविवार रात एक पिता ने नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। शोर मचाने पर मां व भाई जागे और आरोपी की जमकर धुनाई की। तड़के नाबालिग अपनी मां संग बीकेटी थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ विजय शंकर यादव ने बताया कि आरोपी राजमिस्त्री है। रविवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी, दो बेटों व बेटी के साथ कमरे में सो गया। देर रात राजमिस्त्री अपनी 14 साल की बेटी के साथ सोते समय छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी के चीखने पर मां व दोनों भाई भी जग गए। पत्नी-बच्चों ने जमकर उसकी धुनाई की। इस दौरान राजमिस्त्री ने पत्नी को पीट दिया।
लड़की को अगवा करने की कोशिश में 5 शोहदे गिरफ्तार
दूसरी तरफ लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक शोहदे ने स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची छात्रा ने माता-पिता को जानकारी दी और उनके साथ थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि सआदतगंज के वजीरबाग निवासी मो. असलम व छात्रा पहले एक अन्य स्कूल में साथ पढ़ते थे, जहां असलम ने छात्रा से नजदीकी बनाने की कोशिश की, लेकिन वह नजरअंदाज करती रही।
इसके बाद दूसरे स्कूल में दाखिला ले लिया, जबकि असलम ने कक्षा नौ के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस ने छेड़खानी, जानमाल की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके असलम को गिरफ्तार कर लिया।