{"_id":"0e74e0519a46b52863ce60ad85089c26","slug":"eveteaser-thrashed-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो एडीजी का फॉलोवर ही करने लगा छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां तो एडीजी का फॉलोवर ही करने लगा छेड़खानी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में तैनात एक एडीजी के फॉलोवर ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए रिश्तेदार की ही नाबालिग बेटी से छेड़खानी की।
विज्ञापन
दिनदहाड़े बस में रिश्तेदार की हरकतों से घबराई किशोरी के शोर मचाने पर सफर कर रहे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया।
जबकि आरोपी अपनी पत्नी की मदद के लिए किशोरी को साथ ले जा रहा था। धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पढ़ें-वाह री पुलिस! शोहदे को नहीं, पति को ही धुन डाला
हालांकि मामला एडीजी से जुड़ा होने के चलते पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। 32वीं बटालियन पीएसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जवाहर भवन में एक एडीजी से संबद्ध है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी उक्त कर्मचारी की पत्नी कुछ दिन पहले मां बनी है। पत्नी की मदद के लिए उक्त कर्मी रविवार को सीतापुर निवासी अपने एक रिश्तेदार की बेटी को रोडवेज बस से साथ लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि नशे में धुत फॉलोवर ने रास्ते में किशोर से छेड़खानी करने लगा। बस बीकेटी पहुंची ही थी कि हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर उसने शोर मचा दिया।
पढ़ें- प्रबंधक करता था छेड़खानी, महिला कर्मचारियों का हंगामा
इस पर बस में मौजूद यात्री जुट गए और मामले की जानकारी होने पर आरोपी की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे बीकेटी पुलिस के हवाले कर दिया।
किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही थी कि अचानक फोन घनघनाने लगे। इसके बाद पुलिस बैक फुट पर आ गई।
इस संबंध में एसओ बीकेटी का कहना है कि उन्हें अभी तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-