पहले छेड़ा फिर पीटा और घर के बाहर फेंक गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल में रविवार शाम एक युवती से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध
युवती के बेहोश होने पर घबराए आरोपी स्थानीय सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के एफआईआर की कॉपी मांगने पर आरोपी वापस गांव लाए और युवती को उसके घर के सामने फेंककर फरार हो गए।
पिता सोमवार सुबह बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माल के एक गांव में रहने वाली
युवती (18) कुछ सामान लेने जा रही थी।
रास्ते में गांव का ही नरेंद्र यादव
उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पीटने लगा। इस दौरान उसका भाई
महेंद्र भी आ गया।
दोनों ने मिलकर इतना पीटा कि युवती बेसुध होकर गिर पड़ी।
इस पर दोनों आरोपी उसे स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर
किया गया।
लेकिन डॉक्टरों के पूछताछ पर वापस लाकर घर के बाहर फेंक दिया।