फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   education department retired clerk murdered in lucknow

घर में मिली पिता की लाश, बेटे ने लगाया ऐसा आरोप जिससे मच गई सनसनी

Thu, 19 May 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 May 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
education department retired clerk murdered in lucknow
डेमो

पीजीआई से मंगलवार सुबह से लापता शिक्षा विभाग से रिटायर्ड 68 वर्षीय रामकुमार यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव सरोजनीनगर के अनौरा स्थित बंद पड़े पुराने मकान में पड़ा पाया गया। परिवारीजनों ने रंजिश अथवा किसी भी तरह के विवाद की बात से इन्कार किया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। बुधवार शाम करीब छह बजे मकान से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा।
विज्ञापन


भीतर चारपाई पर रामकुमार का शव पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि  वृद्ध के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। गले में काले रंग की नायलॉन की रस्सी लिपटी थी। हाथ-पैर इसी रस्सी से बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोटों के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि राजकुमार की बुरी तरह से पिटाई के बाद रस्सी से गला कस दिया गया। सूचना पर एएसपी पूर्वी शिवराम यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व रामकुमार के बेटे तथा सरकारी वकील सुरेंद्र यादव से बातचीत की। एएसपी पूर्वी ने बताया कि रामकुमार की पत्नी की मौत हो चुकी है।

कई साल पहले अनौरा स्थित मकान छोड़कर वह परिवार सहित पीजीआई के पिपरौली में बने दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए थे।
रामकुमार के बेटे सुरेंद्र ने देर रात थाना पहुंचे एएसपी पूर्वी के सामने 40 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।

उसने बताया कि पिता मंगलवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से घर से निकले और गायब हो गए। वह फोन करता रहा लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुई। मंगलवार दोपहर किसी ने कॉल रिसीव की और रामकुमार के कब्जे में होने की जानकारी देते हुए 40 लाख रुपयों की मांग की। 

पुलिस की कार्यशैली और सक्रियता पर भी उठाए सवाल

education department retired clerk murdered in lucknow
डेमो
सुरेंद्र के होश उड़ गए। उसने कॉल रिसीव करने वाले के बारे में जानकारी चाही तो फोन काट दिया गया। सुरेंद्र ने कई बार पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल की। हर बार उन्हें जवाब मिलता कि पिता को छुड़ाना है तो 40 लाख लेकर आओ।

सुरेंद्र से बातचीत के बाद नादरगंज चौकी इंचार्ज अजय त्रिपाठी ने भी उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल की। कॉल उठाने वाले ने कहा कि अभी वह बिजी है और कुछ देर बाद बात करेगा। चौकी इंचार्ज अपना परिचय देते इससे पहले ही फोन कट गया। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने कई बार कोशिश की लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ। 

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम रामकुमार को साइकिल में किसी व्यक्ति के साथ जाते देखा गया था। यह व्यक्ति कौन था? पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि कोई परिचित ही रामकुमार को पुराने घर पर लेकर आया और यहां बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी। एएसपी पूर्वी ने बताया कि रामकुमार के साथ रहने वालों का पता लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमार के मकान से दोपहर से ही दुर्गंध आ रही थी। शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी गई लेकिन, कोई नहीं आया। रात लगभग नौ बजे सरोजनीनगर पुलिस गांव पहुंची और मकान के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा। ग्रामीणों ने सरोजनीनगर पुलिस की कार्यशैली और सक्रियता पर सवाल भी उठाए।

एएसपी पूर्वी शिवराम यादव का कहना है ऐसा लग रहा है कि हत्या पूरी तरह साजिश रचकर की गई है। रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिचितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जमीन की खरीद-फरोख्त, लेन-देन के विवाद और अन्य बिंदु खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed