फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunkard b tech students beated cop

नशे में चूर बीटेक स्टूडेंट्स ने पुलिस को सरेराह पीटा

Sun, 18 Aug 2013 12:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 18 Aug 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
Drunkard b tech students beated cop

चिनहट क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर बाइक से फर्राटे

विज्ञापन
भरने निकले बीटेक के दो छात्रों ने एक सिपाही की सरेराह पिटाई कर दी।

रास्ते से गुजर रहे एसएसपी फैजाबाद ने अपनी टीम की मदद से दोनों को पकड़वा कर सिपाही को बचाया। पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।


इंस्पेक्टर चिनहट विजयमल यादव ने बताया कि बीटेक छात्र रौनक राय व विधित सिंह शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर फैजाबाद रोड पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। तिराहे के पास दोनों गिर गए।

वहां मौजूद सिपाही सुधाकर यादव उन्हें उठाने दौड़ा तो दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच रास्ते से गुजरे एसएसपी फैजाबाद ने सड़क पर भीड़ लगी देख गाड़ी रुकवाई और गनर व ड्राइवर को मौके पर भेजा।

दोनों ने नशे में धुत रौनक राय व विधित को पकड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। सुधाकर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed