मालकिन सताती थी उसे इसलिए उसने खुदकुशी कर ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार को तेरह वर्षीय मासूम नौकरानी आसमां की मौत के मामले में इंजीनियर की पत्नी व उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई मासूम नौकरानी को प्रताड़ित करने व साक्ष्य मिटाने पर की है।
पुलिस का कहना है कि इंजीनियर की पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मासूम ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसके बाद आरोपी साक्ष्य मिटाने में जुटे रहे।
एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह के मुताबिक, बीते सोमवार को गोमतीनगर के विवेकखंड-चार में उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव के घर आसमां की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी।
आसमां के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत की वजह खुदकुशी निकली।
इसके बाद पुलिस ने हत्या के मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में तब्दील कर इंजीनियर की पत्नी अनीता और नौकर रमेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इंजीनियर की पत्नी नौकरानी आसमां को काफी समय से प्रताड़ित कर रही थी जिससे वह बुरी तरह टूट गई थी।
मालकिन ने डांटा था
सोमवार को भी इंजीनियर की पत्नी ने आसमां को डांट लगाई थी। दोपहर में काम निपटाने के बाद आसमां द्वितीय तल पर बने बाथरूम में नहाने गई। काफी देर तक न लौटने पर अनीता ने नौकर रमेश को ऊपर भेजा।
जीने के दरवाजे में छत की तरफ से कुंडी बंद होने पर रमेश ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसने मालकिन को बुलाया। अनीता ने रमेश को पड़ोसी के घर की छत पर चढ़ाकर जीने का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि छत पर बने बाथरूम में फंदे से आसमां लटकी हुई थी।
अनीता व नौकर के हाथ-पांव फूल गए। दोनों आसमां को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनीता चिकित्सकों से मृत्यु प्रमाण पत्र मांग रही थी। प्रमाण पत्र न मिलने पर अनीता व रमेश उसे लेकर घर पहुंचे और शव फर्श पर छोड़कर पुलिस से झूठ पर झूठ बोलते रहे।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत लोहिया अस्पताल के पांच डॉक्टरों ने आसमां का पोस्टमार्टम किया। दो घंटे चले पोस्टमार्टम में आसमां द्वारा आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है। मगर, डॉक्टरों ने एहतियातन मृतका की स्लाइड व स्वाब सुरक्षित रखा है।
कार्रवाई का दबाव
उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए दोबारा मेडिकल बोर्ड गठित कर रिपोर्ट की गहन जांच कराने की मांग की।