{"_id":"60538d4834bd785c659d728e0f45356e","slug":"dead-body-of-women-found-in-gomti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती में उतरा रही थी महिला की लाश, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती में उतरा रही थी महिला की लाश, हड़कंप
विवेक त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sat, 09 Nov 2013 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लल्लूमल धर्मशाला के पास गोमती किनारे घाट पर एक पैंतालिस वर्षीय महिला की लाश उतराती मिली।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी ज्ञानू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकालकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक, शव दो दिन पुराना लग रहा है। शायद शव कहीं दूर से बहकर आया है। वहीं, शिनाख्त के लिए दो तीन लोग मॉर्च्यूरी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनको दूसरे दिन आने को कहा।
एक और लावारिस लाश
स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उधर, पारा के हंसखेड़ा में आश्रयहीन कॉलोनी देवपुर के बाहर शुक्रवार सुबह एक तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
पास में ही शराब की खाली बोतल व इंजेक्शन भी पड़ा था। युवक के शरीर पर लाल रंग की चेकदार शर्ट व मटमैली पैंट व चप्पल है।
कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड आलोक दीक्षित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।