{"_id":"61fe2db6f76eaf06ac38272c","slug":"dead-body-of-a-teen-aged-girl-found-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sat, 05 Feb 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:58 PM IST
सार
गोंडा जिले के थाना नवाबगंज इलाके में शनिवार को एक किशोरी का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे शौच के लिए घर से निकली 17 वर्षीया किशोरी की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। किशोरी का अर्धनग्न शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। परिवार समेत गांव के लोगों ने किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी होने पर केस दर्ज कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन किया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला और कटराभोग चंद के पास एक गन्ने के खेत में छुपे आरोपितों में एक को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे शौच जाने को कहकर घर से निकली थी। मगर काफी देर बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी बेटी का अर्धनग्न शव घर से 100 मीटर की दूरी पर यूकेलिप्टस के बागीचे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
किशोरी की मां समेत गांव के लोगों ने किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस के साथ ही पुलिस टीम को लगाया और खुद भी साथ चल दिए। नवाबगंज थाने के ही कटराभोगचंद में एक गन्ने के खेत में दोनो आरोपितों के छुपे होने की जानकारी हुई। पुलिस ने गन्ने के खेत को घेर लिया।
आरोपितों की ओर से भी पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में लौव्ववीरपुर गांव निवासी महेश यादव को गोली लगी और गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। उन्होने कहा कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपितों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।