{"_id":"5b0921144f1c1bac6e8b49fd","slug":"dacoits-caught-during-cheacking-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग अभियान में पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
एसपी आनंद कुलकर्णी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात जारी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की 50 हजार के इनामी बदमाश मेहदिया उर्फ मोहर सिंह से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बदमाश पर काबू पा लिया। मोहर सिंह पर डकैती और लूट के करीब आठ मुकदमें दर्ज हैं। यह सीतापुर जनपद में 2016 से सक्रिय था।
विज्ञापन
एसपी आनंद कुलकर्णी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस को अपराधी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश का आमना-सामना हो गया। बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए कई राउंड फायर किए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए अपराधी को काबू में कर लिया।
आईजी रेंज ने इस अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। बहराइच जनपद में भी कुछ मुकदमें इसके ऊपर दर्ज हैं। बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और मोटर साइकिल बरामद की गई है।
बदमाश बंजारा गैंग का सदस्य है। पुलिस अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि इसकी गिरफ्तारी से जिले की कई घटनाओं के जल्द खुलासे होंगे।