फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime cases in up ashamed close relations

यूपीः यहां अपनों ने ही रिश्तों को किया कलंकित

Thu, 02 Apr 2015 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Thu, 02 Apr 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
Crime cases in up ashamed close relations

यूपी में एक कपूत ने अपनी ही मां की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। अपनी मां को मारते हुए भी इसका कलेजा नहीं पसीजा।

विज्ञापन


हलियापुर थाने के डेहरियावां गांव के निवासी चंद्रशेखर पांडेय ने सुबह घरेलू विवाद को लेकर अपनी मां इंदुमती  (60) के ऊपर सब्बल से प्रहार कर दिया। इस प्रहार के बाद मां की हालत गंभीर हो गई।

सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मां इंदुमती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

सगी बहन से दुष्कर्म करते थे बड़े भाई, गर्भवती किया

Crime cases in up ashamed close relations

जहां एक तरफ बेटे ने अपनी ही मां को मारा वहीं सुल्तानपुर में दो सगे भाइयों ने अपनी छोटी बहन के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया।लड़की के दोनों बड़े भाई करीब दो साल तक अपनी ही बहन को हवस का शिकार बनाते रहे।

ये लड़की दो बार गर्भवती हुई। लड़की ने मां-बाप से शिकायत की तो वे चुप्पी साध गए। साल भर पहले वह गर्भवती हो गई तो माता-पिता ने नर्सिंग होम ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। यहां भाई ही नहीं बल्कि मां-बाप ने भी अपनी बेटी पर दया नहीं दिखाई।

शर्मसार कर देने वाली यह घटना जिले के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की थी। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके सगे दो बड़े भाई दो साल से दुष्कर्म कर रहे थे। साल भर पहले जब वह गर्भवती हो गई तो उसके माता, पिता, बड़ी चाची, चचेरी बहन ने क्षेत्र के सेमरी पुलिस चौकी के सामने स्थित नर्सिंग होम पहुंचे।

रिश्तेदारों ने विधवा के साथ किया गैंगरेप, चेहरा गोदा

Crime cases in up ashamed close relations

अपने ही रिश्तेदार अगर ऐसे हों तो कोई महिला घर में भी सुरक्षित नहीं है। यूपी के गोंडा में ऐसा ही एक अपराध हुआ। यहां एक विधवा के दो रिश्तेदारों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

रिश्तेदारों ने हैवानियत की हदें पार कर खेत गई महिला को अगवा कर स्कूल में उसकी पिटाई की और चेहरे को चाकुओं से गोदने के बाद गैंगरेप किया। आरोपी बाद में महिला को मरा जानकर भाग गए।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विधवा शाम खेत की तरफ गई थी।काफी देर वापस न लौटने पर घरवालों ने उसे तलाशा तो वह पास के उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास गंभीर रूप से घायल मिली।

साड़ी से उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। उसने बताया कि रेप का विरोध करने पर विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे ने उसके चेहरे को चाकुओं से गोद डाला व उसके बाद दुराचार किया।

विज्ञापन

ससुर ने बहू को बंधक बनाकर ‌किया रेप

Crime cases in up ashamed close relations

एक ससुर ने अपनी ही बहू को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। ये बहू जब न्याय की गुहार लगाने पुलिस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने भी उसकी पिटाई कर डाली।

पुलिस ने भाई व पिता का शांतिभंग करने के आरोप में चालान भी कर दिया। पीड़िता सरोजनीनगर निवासी निजी कंपनी के रिटायर्ड अफसर की बेटी है। उसकी शादी 20 नवंबर 2012 को गोमतीनगर निवासी मत्स्य विभाग के रिटायर्ड एजीएम हरवंश सिंह के बेटे आशीष से हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि 25 अप्रैल 2013 को ससुर ने बंधक बनाकर उसका रेप किया। शिकायत करने पर वह डराता-धमकाता रहा। उसे मायके नहीं जाने दिया गया और न ही किसी से बात करने दी गई।

पीड़िता का कहना है कि ससुर प्रभावशाली हैं, इसलिए गोमतीनगर थाना की पुलिस जांच नहीं कर रही थी। पुलिस का सहयोग न मिलने पर पीड़िता ने अपने मामले की जांच महिला थाना ट्रांसफर करवा ली। पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में तो महिला थाना की पुलिस ने सहयोग किया, लेकिन बाद में वहां से भी मदद मिलनी बंद हो गई।

दो नाबालिग चचेरी बहनों का किया गैंगरेप

Crime cases in up ashamed close relations

यूपी में इन दिनों भाई तक अपनी बहनों के साथ दुराचार कर रहे हैं। लगातार इस तरह की खबरें बढ़ रही है। सगे भाई, चचेरे भाई और मौसेरे भाई सभी इस तरह का घिनौना काम कर रहे हैं।

टरा सआदतगंज कांड के बाद बदायूं जिला एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इस बार जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप की घटना हुई है।

यहां शौच को गईं दो नाबालिग चचेरी बहनों को पांच लोगों ने असलहों के बल रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों बहनें घर नहीं लौटीं, तो परिवार के लोग गांव वालों के साथ उनकी तलाश में निकले।

लड़कियों के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया।  आरोप है कि यहां पड़ोसी गांव के नरेश यादव, राकेश यादव (दोनों सगे भाई), छोटे लाल यादव, मनोज और महावीर ने दोनों को दबोच लिया। दोनों किशोरियों को बंधक बनाकर असलहों की नोंक पर इनके साथ रात भर गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed