फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Credit card asking password cast Shopping

क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूछा और कर डाली शॉपिंग

Fri, 20 Jun 2014 03:38 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Credit card asking password cast Shopping

हजरतगंज में इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी शील मोहन अवस्थी के क्रेडिट कार्ड का कोड पूछकर ठगों ने 21,998 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली।

विज्ञापन


ठगी के शिकार शील मोहन ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। साउथ सिटी निवासी शील मोहन अवस्थी आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों उनके मोबाइल फोन पर 08285240143 व 07838998481 से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि उनके पे-बैक के पॉइंट्स के बदले बैंक की तरफ से कुछ आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल शील मोहन, जब पहली बार फोन आया था तो उन्होंने टाल दिया। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कुछ जानकारियां मांगी, जिसे उन्होंने बता दिया।

कुछ ही सेकंड बाद उनके मोबाइल पर 21,998 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग करने का एसएमएस आ गया। शील मोहन ने आईसीआईसीआई बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हुए हैं।

उन्होंने दोनों मोबाइल नंबर धारक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed