वह ड्रग्स लेता था, बस इसी लत के चलते उसने गंवाई जिदंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स की लत ने शिया पीजी कॉलेज के एक क्लर्क की रविवार सुबह
इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी।
एसओ
तालकटोरा विनोद मिश्रा ने बताया कि खिन्नी चौराहा के पास ठाकुरगंज क्षेत्र
में सड़क पर तड़प रहे एक व्यक्ति को गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने
राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज शुरू ही हुआ
था कि उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। इस बीच
तालकटोरा पुलिस ने उसकी बाइक के नंबर के आधार पर तहकीकात शुरू की।
पुलिस के मुताबिक बाइक अमीनाबाद की हैदर मिर्जा रोड निवासी काजिम शब्बीर उर्फ प्रिंस (45)
की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काजिम शब्बीर हसनगंज क्षेत्र स्थित
शिया पीजी कॉलेज में क्लर्क है और कुछ समय पहले उसने अपना पैतृक मकान बेचकर
ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड पर मकान लिया है।
वहां अपने भाई जाफर शब्बीर के साथ रहता है, जबकि मां बेटियों के साथ कश्मीरी मोहल्ले में रह रही
है। पुलिस ने काजिम के परिवार को मौत की जानकारी दी।
लोगों ने बताया कि दोनों ही भाई नशे के आदी थे। जाफर का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, जबकि पिता के स्थान
पर नौकरी पाया काजिम कभी कभार ही ड्यूटी पर जाता था।