फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash in front of fun mall in lucknow.

फन मॉल के सामने रात एक बजे जमकर हंगामा, लड़कों की हुल्लड़बाजी पर बवाल

Thu, 30 Aug 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
clash in front of fun mall in lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के लोहिया पथ पर फन मॉल के पास रात करीब एक बजे मारपीट और जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोग परिवार के साथ यहां सेल्फी ले रहे थे कि इसी दौरान हुल्लड़बाजी करते निकले युवकों को टोका तो विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसी दौरान हंगामा देखने के चक्कर में दूसरे साइड की लेन में खड़ी कार में एक कार जा भिड़ी।

विज्ञापन


रात करीब एक बजे अलीगंज सेक्टर क्यू निवासी सागर सेठ, पत्नी वर्तिका सेठ, विमल सेठ और शुभा तनुजा फन मॉल के पास कार से निकल सड़क पर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां से हुल्लड़ करते हुए निकले। इसपर इनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इंदिरानगर हरिहरनगर निवासी आयुष दुबे से इनकी मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां शांतिभंग में कार्रवाई की गई। फन मॉल चौकी इंचार्ज के मुताबिक सेल्फी ले रहे परिवार के सदस्य शराब के नशे में थे। कार में भी शराब की बोतल बरामद हुई। इनका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed