{"_id":"7298b72556941604d1628954f73fae32","slug":"cheating-with-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी दिलाने के नाम पर व्यापारी से 63 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंसी दिलाने के नाम पर व्यापारी से 63 लाख की ठगी
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2013 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नमकीन कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर हजरतगंज के व्यापारी से 63 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने ठगी का अहसास होने पर शुक्रवार को नई दिल्ली के तीन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दरोगा एसपी सोनी ने बताया कि राजा बाजार में रहने वाले कृष्ण मुरारी के बेटे नीतेश रस्तोगी ने दिसंबर 2011 में शाहनजफ रोड स्थित एक नामचीन नमकीन कंपनी के ऑफिस में एजेंसी लेने के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद पैसा जमा करा लिया गया। इसके बाद उन्हें एजेंसी के कागजात दिए गए। बाद में पता चला कि कागजात कूटरचित हैं।
नीतेश ने नई दिल्ली के शालीमारबाग के अशोक अग्रवाल, पहाड़गंज के मेन बाजार गली थानेदार वाली निवासी प्रदीप कुमार वर्मा और अशोक विहार फेज चार के प्रवीण कुमार अरोड़ा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दरोगा सोनी ने बताया कि शाहनजफ रोड स्थित ऑफिस में ताला लटका है। पीड़ित की रकम लंबे समय से फंसी थी। आरोपियों के ऑफिस बंद कर फरार होने के बाद शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।