फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chargesheet filed against gayatri prasad prajapati.

IPS अमिताभ को फर्जी रेप केस में फंसाने पर गायत्री के खिलाफ चार्जशीट दायर

Tue, 25 Jul 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
 chargesheet filed against gayatri prasad prajapati.
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

आईपीएस अधिकारी को फर्जी दुराचार के मामले में फंसाने के लिए धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश रचने के आरोपों में गोमती नगर पुलिस ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ चार्जशीट सोमवार को दायर कर दी।

विज्ञापन


कोर्ट में पूर्व मंत्री की ओर से संज्ञान के बिंदु पर सुनवाई की मांग को स्वीकार करते हुए सीजेएम संध्या श्रीवास्तव की ने चार्जशीट को प्रकीर्णवाद के रूप में दर्ज करते हुए सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


इसके पहले चार्जशीट दाखिल होने के बाद पूर्व मंत्री की ओर से यह कहते हुए जमानत की अर्जी दी गई कि चार्जशीट समय से दाखिल नहीं की गई है। उनका कहना था कि जिस मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उसमें आरोपी 90 दिन से अधिक से जेल में है। पुलिस को 90 दिन के अंदर चार्जशीट दायर करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि आरोपी अन्य मुकदमे में जेल में था। इस मामले में पूर्व मंत्री को 26 अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया था लिहाजा 90 दिवस की अवधि 27 जुलाई को पूरी होती है। पुलिस ने तय समय में ही चार्जशीट दायर की है।

यह है पूरा मामला

 chargesheet filed against gayatri prasad prajapati.

वादिनी नूतन ठाकुर ने 20 जून 2015 को गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लोकायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्हें फोन पर शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दी गईं।

उनसे कहा गया कि शिकायत वापस न लेने पर अन्जान महिलाओं द्वारा अमिताभ ठाकुर के खिलाफ बलात्कार के झूठे आरोप लगाए जाएंगे।

इस रिपोर्ट में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, पुष्पा देवी, तत्कालीन महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी, सदस्य अशोक पाण्डेय, पूनम, धर्मेन्द्र कुमार, भुजबीर तथा महेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया था।

विवेचक ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ साक्ष्य पाते हुए धोखाधड़ी कूटरचना तथा साजिश रचने के आरोपों में चार्जशीट दायर कर दी। अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed