फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain snatching in lucknow

कैसे दरोगाजी! बेगम की चेन भी न बचा सके

Wed, 18 Sep 2013 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching in lucknow

राजधानी में आम आदमी तो दूर पुलिस ही बदमाशों का निशाना बन रही है। आशियाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक सवार बेखौफ बदमाश दरोगा पति के साथ जा रही महिला की चेन लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


दरोगा ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे बचकर भागने में सफल रहे। हालांकि दरोगा ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।


पुलिस महकमे में उपनिरीक्षक तेलीबाग निवासी सुशील कुमार वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुशील बाइक से पत्नी ऊषा के साथ कहीं जा रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में देवीखेड़ा फार्म हाउस के पास पीछे से आई बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर ऊषा के गले से चेन लूट ली। आनन-फानन में दरोगा ने लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed