{"_id":"60e44383ac55ad3cf819fdde","slug":"business-of-drugs-are-being-run-by-syrup","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दवा की दुकानों पर बिकने वाली सीरप के जरिए चल रहा नशे का कारोबार, चार कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: दवा की दुकानों पर बिकने वाली सीरप के जरिए चल रहा नशे का कारोबार, चार कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त
Tue, 06 Jul 2021 05:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:20 PM IST
सार
लखनऊ में चार दवा की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। एफएसडीए टीम की जांच में इन दुकानों में ऐसे सीरप मिले हैं जिनमें नशीला पदार्थ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दवा दुकानों पर बिकने वाली सीरप के जरिए प्रदेश में नशे का कारोबार चल रहा है। एफएसडीए की टीम आंख बंद किए बैठी है। पिछले सप्ताह जौनपुर में इस तरह के सीरप बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान दुकानदारों ने बताया कि वह लखनऊ से माल लेकर आते थे।
विज्ञापन
ऐसे में लखनऊ के थोक दवा कारोबारियों के यहां मंगलवार को छापेमारी की गई। इस दौरान चार दुकानों पर सीरप बरामद हुई। इन चारों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
खास बात है कि एफएसडीए की पूरी टीम चैन की बंसी बजाती रहती है। जब मामला पकड़ा जाता है तो तेजी दिखाती है अन्य दिनों में जांच के बजाय सिर्फ अपनी हिस्सेदारी से मतलब रखती है।
विज्ञापन
एफएसडीए की निष्क्रियता का ही परिणाम है कि इससे पहले आगरा, प्रयागराज, कानपुर सहित अन्य शहरों में नशीली और नकली दवाएं बरामद हो चुकी हैं।