{"_id":"3fd6132c8f1615b71f6a39439fd38307","slug":"builder-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा रहे बिल्डर ने किसानों पर ताना असलहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन कब्जा रहे बिल्डर ने किसानों पर ताना असलहा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jan 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव में शनिवार दोपहर सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पहुंचे किसान नेताओं को बिल्डर और उसके साथियों ने असलहे तानते हुए धमकाया।
विज्ञापन
एसीएम व पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आरोपियों को खदेड़ दिया। इससे नाराज किसानों ने थाने का घेराव करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मड़ियांव स्थित आईआईएम रोड पर रोशनाबाद में जकरिया शालीमार कंपनी फ्लैट बनवा रही है। भाकियू (भानू गुट) जिलाध्यक्ष मोहम्मद शकील का आरोप है कि बिल्डर सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रहा है।
विज्ञापन
इसी के चलते शनिवार सुबह 12 से अधिक साथियों के साथ मौके पर पहुंच विरोध जताया। जानकारी पर बिल्डर आरिफ असलहों से लैस साथियों के साथ पहुंचा और धमकाने लगा।
बवाल की सूचना पर एसीएम पंचम शैलेंद्र मिश्रा व सीओ अलीगंज रघुवीर सिंह फोर्स सहित पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में किसान नेताओं और बिल्डर के बीच तीखी कहासुनी हो गई।
इस पर बिल्डर के साथ आए लोगों ने असलहे निकाल धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली। इसके बाद आरोपी असलहे लहराते हुए चले गए।
इतना सब होने के दौरान पुलिस के आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर किसान भड़क गए और थाना घेर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी बिल्डर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
धर किसान गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। आरोपियों के असलहा लाइसेंस निरस्त करने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय जा पहुंचे। हालांकि जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।