{"_id":"c4f5c722c320a8378209155b5b85a732","slug":"btc-student-committed-suicide-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन की शिकार बीटीसी छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्रेशन की शिकार बीटीसी छात्रा ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Jan 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के विकासनगर में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। इसी तरह, वजीरगंज में विवाहिता का शव लटका मिला। विकासनगर सेक्टर सी निवासी राम प्रसाद की बेटी रंजीता भारती (25) सीतापुर के एक कॉलेज से बीटीसी की छात्रा थी।
विज्ञापन
किसी बात को लेकर वह कई दिनों से डिप्रेशन में थी। मंगलवार को उसे कॉलेज जाना था। सुबह मां सुशीला उसे जगाने गई तो देखा कि वह अपने कमरे में पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन
वजीरगंज के मशक्कगंज खेमादोजान निवासी सचिन कश्यप की पत्नी रेनू कश्यप (25) की लाश कमरे में लटकी मिली। सचिन कश्यप ने पुलिस को बताया कि रेनू से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सुबह वह ऑफिस चला गया। इस बीच रेनू ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, जिससे नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। सीतापुर सिधौली के प्रेमनगर निवासी रेनू के पिता मेवालाल ने जांच की मांग की है।